
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। सिकरारा थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामले में वांछित चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को मुखबिर की सूचना पर प्रतापगंज इंटर कॉलेज के सामने हाईवे से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राधेश्याम गोंड पुत्र स्व. रामराज और उसके पुत्र जयप्रकाश गोंड, निवासी ग्राम दुदौली, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित मु0अ0सं0 279/26, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट, थाना सिकरारा से संबंधित मामले में वांछित थे। बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को प्रतापगंज इंटर कॉलेज के सामने हाईवे से गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



