
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर तरांव के पास सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान तीसरे दिन मौत हो गई जानकारी के अनुसार, चंदवक थाना क्षेत्र के लवेरुआ गांव निवासी रामनिवास गुप्ता (55) 6 सितंबर की रात करीब आठ बजे तरांव के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने रामनिवास गुप्ता को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान तीसरे दिन उन्होंने दम तोड़ दिया परिजनों की सूचना पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे में शामिल बाइक चालक की तलाश में जुटी है।




