जौनपुर: नन्द लाल कुमार बने डीसी मनरेगा, ग्रहण किया कार्यभार
जौनपुर: नन्द लाल कुमार बने डीसी मनरेगा, ग्रहण किया कार्यभार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। विकास खण्ड डोभी के खण्ड विकास अधिकारी नन्द लाल कुमार की प्रोन्नति हो गई है। प्रोन्नति के बाद उन्होंने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीसी मनरेगा (जिला समन्वयक, मनरेगा) का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
इससे पहले यह दायित्व जितेन्द्र प्रताप सिंह संभाल रहे थे, जिनका हाल ही में तबादला हो गया है। शासनादेश के तहत श्री कुमार को पदोन्नत करते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डोभी ब्लॉक में अपने कार्यकाल के दौरान नन्द लाल कुमार ने विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक कार्यशैली से एक अलग पहचान बनाई। उनकी पदोन्नति और नए दायित्व की जानकारी मिलते ही शुभचिंतकों और क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जिस भी ब्लॉक में कार्य किया, वहां अपनी कार्यकुशलता और व्यवहार से सकारात्मक छाप छोड़ी।
इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर तमाम अधिकारी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।




