Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

केराकत/जौनपुर।  थाना केराकत क्षेत्र के बेहड़ा (मसौड़ा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दंपत्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता रानी निषाद पत्नी बाबूराम निषाद ने थाने में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता का आरोप है , 13 अप्रैल सोमवार की शाम करीब 7 बजे उनके पति बाबूराम निषाद शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे विपक्षी के मड़हा के पास पहुंचे, तभी गांव के ही अंश निषाद व आशीष निषाद पुत्रगण अरुण निषाद ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

शोर सुनकर जब रानी निषाद अपने पति को बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़िता ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस नें तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!