
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय परिसर में सोमवार को बम विस्फोट की धमकी मिलने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। ईमेल के माध्यम से मिली धमकी की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन तत्काल अलर्ट मोड में आ गया और एहतियातन पूरे कचहरी परिसर को खाली करा लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना मिलते ही अदालतों में चल रही सुनवाई तत्काल रोक दी गई। अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों, वादकारियों और अन्य उपस्थित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बाहर निकाला गया। सुरक्षा की दृष्टि से न्यायालय के सभी प्रवेश और निकास द्वार सील कर दिए गए तथा आमजन की आवाजाही पर पूर्ण रोक लगा दी गई।
आला अधिकारी मौके पर सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे परिसर की घेराबंदी कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमों ने न्यायालय के प्रत्येक कक्ष, रिकॉर्ड रूम, बार रूम, अधिवक्ताओं के चैंबर और वाहन पार्किंग क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। आसपास के क्षेत्रों में भी व्यापक चेकिंग और सर्च ऑपरेशन जारी रहा।
अफरा-तफरी का माहौल अचानक मिली धमकी से न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में अधिवक्ता और वादकारी बाहर एकत्र हो गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
21 फरवरी तक स्थगित हुईं तारीखें सुरक्षा कारणों से न्यायालय की सभी निर्धारित तारीखें 21 फरवरी तक स्थगित कर दी गई हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने और परिसर को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही नियमित कार्यवाही पुनः प्रारंभ की जाएगी।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। ईमेल के स्रोत और धमकी की गंभीरता की जांच की जा रही है। पुलिस की साइबर सेल भी मामले की तह तक जाने में जुटी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह महज अफवाह




