Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जालौनयूपी

जालौन में नकली कोल्ड ड्रिंक का बड़ा खेल बेनकाब, पुलिस ने माल से भरा ट्रक दबोचा

जालौन में नकली कोल्ड ड्रिंक का बड़ा खेल बेनकाब, पुलिस ने माल से भरा ट्रक दबोचा

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

जालौन। कोंच कस्बे में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली कोल्ड ड्रिंक खपाने की कोशिश का मामला सामने आया है। गुरुग्राम से पहुंचे कंपनी मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली कोल्ड ड्रिंक से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक को उस समय दबोचा गया, जब कथित तौर पर माल खाली कराया जा रहा था जानकारी के मुताबिक, कंपनी मैनेजर को कोंच क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी के नाम और पैकिंग का कथित नकली माल बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की शिकायत प्रशासन से की और एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा।

शिकायत मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक में भरी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों और पैकिंग की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बरामद माल को सुरक्षित कब्जे में लेकर संबंधित कंपनी के अधिकारियों और जांच एजेंसियों से सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है मामले में यह भी जांच की जा रही है कि नकली कोल्ड ड्रिंक का यह नेटवर्क कब से चल रहा था, माल कहां से आया था और इसे किन दुकानों या बाजारों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ब्रांड के नाम पर नकली माल का धंधा, कोंच में पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!