Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

केराकत में चोरी की वारदात से दहशत

पनिहर गांव में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और नकदी पार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत, जौनपुर।   सरकी चौकी क्षेत्र के पनिहर गांव में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग रात में कूलर चलाकर कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुस गए और अलमारी में रखे मंगलसूत्र, सोने की चेन, अंगूठी, बाली समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। इसके अलावा करीब दस हजार रुपये नकद भी उठा ले गए।

सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर चोरों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!