Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

डोभी ब्लॉक के रेहारी प्राथमिक विद्यालय में गुरुजी गायब, बच्चे लगा रहे झाड़ू

डोभी ब्लॉक के रेहारी प्राथमिक विद्यालय में गुरुजी गायब, बच्चे लगा रहे झाड़ू

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

डोभी जौनपुर। एक ओर केंद्र और प्रदेश सरकार सर्व शिक्षा अभियान के तहत अंतिम पंक्ति के बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए तमाम योजनाएं और मुफ्त सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं, वहीं दूसरी ओर डोभी ब्लॉक के रेहारी ग्राम सभा स्थित प्राथमिक विद्यालय की तस्वीर सरकारी दावों को चुनौती देती नजर आ रही है।

विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई से पहले झाड़ू लगाकर कूड़ा साफ करना पड़ रहा है। कक्षा तीन के छात्र विजय कुमार, रिया और श्रेया अपने कक्षाओं में झाड़ू लगाते और कूड़ा फेंकते हुए दिखाई दिए। बताया गया कि बच्चे समय से पहले स्कूल पहुंचकर प्रार्थना करते हैं और अध्यापकों की अनुपस्थिति में साफ-सफाई का जिम्मा भी उठाते हैं।

निर्धारित समय बीतने के बाद सबसे पहले पहुंचीं शिक्षामित्र प्रमिला देवी से जब बच्चों द्वारा झाड़ू लगाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तत्काल स्वयं झाड़ू लेकर सफाई शुरू कर दी। इसके कुछ देर बाद सहायक अध्यापक शुभम पहुंचे, जबकि हेडमास्टर राघवेंद्र सिंह समेत दो अन्य शिक्षक मौके पर अनुपस्थित मिले।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों और प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह से मौखिक शिकायत की गई, लेकिन प्रभावशाली लोगों के चलते मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

इस पूरे मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कई कॉल के बाद भी संपर्क नहीं हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!