Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोप में पति-ससुर समेत छह पर केस दर्ज

एसपी के निर्देश पर महिला थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, जांच शुरू

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

 जौनपुर। जौनपुर जिले में दहेज उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। बक्शा थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति, ससुराल पक्ष और ननदों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाने में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता सोनम बानो ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 2 दिसंबर 2023 को आजमगढ़ जिले के सरायमीर निवासी मोहम्मद कासिम के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के दौरान पिता द्वारा सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और मायके से अतिरिक्त 5 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जाने लगा।

पीड़िता के अनुसार मांग पूरी न होने पर पति मोहम्मद कासिम, ससुर सलामू, सास नसरीन और तीन ननदों ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सोनम का आरोप है कि गर्भवती होने के बावजूद 23 फरवरी 2024 को उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

वहीं हाल ही में 22 अप्रैल 2026 को ससुर के निधन के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तब भी पति और ननदों द्वारा उसके साथ मारपीट कर घर से भगा देने का आरोप लगाया गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाने की पुलिस ने पति मोहम्मद कासिम, ससुर सलामू, सास नसरीन और ननदों समेत कुल छह आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!