Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत /जौनपुर।  केराकत कोतवाली क्षेत्र से एक दुखद और रहस्यमयी मामला सामने आया है, जहां नाऊपुर गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतका की पहचान साधना यादव के रूप में हुई है, जिनकी शादी करीब 4 वर्ष पहले नाऊपुर निवासी चंद्रशेखर यादव से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। सोमवार शाम अचानक साधना की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए वाराणसी ले गए।

लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान साधना की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष में कोहराम मच गया। मृतका के पिता विजय कुमार यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें समय से सूचना नहीं दी गई, जिससे मामला और भी संदिग्ध लग रहा है।

पिता की मांग पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

साधना अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनमें ढाई साल का एक बेटा और छह माह का नवजात शामिल है। मां की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!