Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

*कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास अतिक्रमण पर चला पुलिस का अभियान*

 *राहगीरों और यात्रियों को मिली राहत*

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से सिगरा थाना पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की।

अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के प्रवेश मार्ग, मुख्य सड़क किनारे तथा आसपास की गलियों में अवैध रूप से लगाए गए ठेले, खोमचे, अस्थायी दुकानें और सड़क पर फैला सामान हटवाया गया। पुलिस टीम ने कई स्थानों पर सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी हटवाया, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जा न करने की हिदायत दी गई।थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन शहर का अत्यंत व्यस्त क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं। अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात जाम की समस्या उत्पन्न होती है, बल्कि पैदल यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए पुलिस द्वारा नियमित रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के दौरान पुलिस बल के साथ स्थानीय प्रशासनिक कर्मियों ने भी सहयोग किया। कई स्थानों पर स्वयं दुकानदारों ने सामान हटाकर पुलिस कार्रवाई में सहयोग किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो नियमानुसार जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटने से आवागमन सुगम हुआ है और क्षेत्र अधिक व्यवस्थित नजर आ रहा है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!