Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

गोमती नदी में नहाने गया किशोर डूबा, दूसरे दिन SDRF ने बरामद किया शव

गोमती नदी में नहाने गया किशोर डूबा, दूसरे दिन SDRF ने बरामद किया शव

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर जफराबाद।   क्षेत्र के कल्याणपुर गांव स्थित गोमती नदी घाट पर गुरुवार दोपहर नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और SDRF टीम ने शुक्रवार को कई घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव मोथहा गांव के पास नदी से बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महलपर गांव निवासी अखिलेश उर्फ बबलू चौहान का 13 वर्षीय पुत्र तेजस्वी चौहान अपने दो दोस्तों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था। काफी देर तक तीनों नदी में नहाते रहे। इसके बाद उसके दोनों साथी नदी से बाहर निकल आए और तेजस्वी से भी घर चलने को कहा, लेकिन वह नदी में ही नहाता रहा।
शाम तक तेजस्वी के घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि वह दोस्तों के साथ नदी पर गया था। परिजन जब घाट पर पहुंचे तो वहां तेजस्वी के कपड़े मिले, जिसके बाद अनहोनी की आशंका गहरा गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक किशोर की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में SDRF टीम को बुलाया गया।
शुक्रवार को सुबह से शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के दौरान दोपहर करीब 2 बजे SDRF टीम ने तेजस्वी का शव मोथहा गांव के समीप गोमती नदी से बरामद कर लिया।
इकलौते बेटे का शव देखते ही मां पूनम बेसुध होकर गिर पड़ीं, जबकि भाई ईशांत का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता अखिलेश चौहान बेटे के शव को एकटक निहारते रहे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!