Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

फेसबुक रील बनाने को लेकर युवक पर हमला, दबंगों ने पीटकर किया घायल

फेसबुक रील बनाने को लेकर युवक पर हमला, दबंगों ने पीटकर किया घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत /जौनपुर।  केराकत क्षेत्र में फेसबुक रील बनाने को लेकर युवक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने खेत की रखवाली कर रहे युवक को घेरकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरा थाना क्षेत्र के मेहौड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली केराकत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसका भतीजा करण कुमार 4 मार्च 2026 की शाम करीब 4 बजे खेत की रखवाली करने गया था। उसी दौरान पहले से मौजूद खटहरा गांव निवासी आशीष पुत्र प्रभूनाथ गौतम, अरुण पुत्र प्रकाश गौतम, सोनू व मोनू पुत्र अशोक तथा नवीन पुत्र परविंद और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे घेर लिया।

आरोप है कि सभी लोगों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि “बहुत फेसबुक पर रील बनाते हो, आज के बाद रील बनाने लायक नहीं रहोगे” और इसके बाद लात-घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान करण कुमार बेहोश होकर गिर पड़ा।

बताया जा रहा है कि पास में घास काट रही उर्मिला पत्नी श्यामबचन ने शोर मचाया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन घायल युवक को तत्काल निजी वाहन से पीएचसी रामपुर ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। करीब तीन घंटे बाद युवक को होश आया और उसका एक्स-रे व उपचार जारी है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की सूचना पहले थाना गौरा में दी गई, लेकिन मामला केराकत क्षेत्र का बताकर उन्हें वहां भेज दिया गया। वहीं 5 मार्च को कोतवाली केराकत में लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई और घायल युवक का मेडिकल कराने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!