Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

डीआरएम ने किया केराकत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, विकास और ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग

डीआरएम ने किया केराकत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, विकास और ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर।  केराकत गोरखपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने शनिवार सुबह केराकत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों ने स्टेशन के विकास तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर अपनी मांगें रखीं रेलवे संघर्ष समिति केराकत के अध्यक्ष मनोज कुमार कमलापुरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था करने की मांग की। समिति ने कहा कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी और यात्रियों की संख्या को देखते हुए केराकत रेलवे स्टेशन का समुचित विकास आवश्यक है।

ज्ञापन में स्टेशन पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था, पर्याप्त बैठने की सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य मूलभूत यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की गई। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए गाजीपुर सिटी-आनंद विहार एक्सप्रेस तथा मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस का ठहराव केराकत रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई डीआरएम ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया इस अवसर पर पिंकू कमलापुरी, अनिल कुमार गांगुली, हंस कुमार सोनकर, नितिन सोनकर, वकील अंसारी, शहीद खान, संजय कसौधन, अशफाक खान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!