Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जौनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड डिप्टी एसपी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड डिप्टी एसपी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड डिप्टी एसपी की मौत हो गई। घटना रेहटी स्थित एक ढाबे के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, महेश राम गौतम (लगभग 70 वर्ष) जो कि सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी थे, अपने परिवार के साथ कार से वाराणसी से जौनपुर की ओर आ रहे थे। शाम करीब 7 बजे जब उनकी कार रेहटी के पास पहुंची तो उन्होंने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया और सड़क पार करने लगे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि महेश राम गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि महेश राम गौतम मूल रूप से नाजोपट्टी मोहम्मदाबाद, जनपद मऊ के निवासी थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार में गहरा शोक व्याप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!