
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। फूलपुर थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो प्लास्टिक पिपियों में कुल 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर करवल बस्ती में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संजय कुमार (38) पुत्र स्वर्गीय धर्मराज, निवासी करवल बस्ती, थाना फूलपुर, वाराणसी को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने 20 लीटर अवैध देशी शराब के अलावा अवैध शराब बनाने की भट्ठी, प्लास्टिक पाइप लगा टीन, दो खाली कांच की बोतल, एल्युमिनियम की पतीली और चुआनी बरामद की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 0270/2026, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार यादव, हेड कांस्टेबल दिवाकर गुप्ता, कांस्टेबल ज्ञानू सिंह, महिला कांस्टेबल विनिता दूबे और शालिनी भारतीय शामिल रहीं।




