Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

शटर तोड़कर साउंड सिस्टम की दुकान में लाखों की चोरी

शटर तोड़कर साउंड सिस्टम की दुकान में लाखों की चोरी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अनिल पाण्डेय 

चंदवक (जौनपुर)।  चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा गांव में बीती रात चोरों ने एक साउंड सिस्टम की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर लाखों रुपये के महंगे उपकरण चोरी कर लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय व्यापारियों में रोष देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार केराकत थाना क्षेत्र के पनिहर गांव निवासी मनीष कुमार की साउंड सिस्टम की दुकान कनौरा गांव में पीसीएफ के पास स्थित है। पीड़ित के मुताबिक 16 मार्च की देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और ईंट लगाकर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने दुकान में रखे महंगे साउंड उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी हुए सामान में चार 18 इंच बेस, दो 15 इंच टॉप, 5 किलोवाट और 4 किलोवाट के एम्पलीफायर, 700 वाट व 500 वाट की मशीनें, 100 वाट मशीन, 5 किलोवाट स्टेबलाइजर, दो मिक्सर, चार पेटी हाईस, 6 माइक स्टैंड, वायरलेस माइक, लीड, बेल्ट तथा अन्य जरूरी तार शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

सुबह दुकान पहुंचने पर जब शटर टूटा मिला तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने चंदवक थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!