Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

शिव मंदिर के पास बैठे युवकों से मारपीट, अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

शिव मंदिर के पास बैठे युवकों से मारपीट, अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर। ग्राम सोहनी में शिव मंदिर के पास बैठे दो युवकों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया रामघाट निवासी सुरज चौहान अपने मित्र शुभम मौर्या से मिलने के लिए 1 जून को ग्राम सोहनी पहुंचे थे। दोनों गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तीन से चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उनसे पूछताछ करने लगे कि वे वहां क्यों बैठे हैं।

पीड़ितों के अनुसार, बातचीत के दौरान ही आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों युवकों को पीटा और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाना केराकत पहुंचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन से चार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुटी हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!