
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के चंदवक कोट गांव निवासी अवनीश सोनकर ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। तहरीर के अनुसार घटना 16 सितंबर की रात करीब आठ बजे की है। आरोप है कि साहिल यादव, किशन यादव, बृजेश यादव समेत कुछ अन्य लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट की गई, जिससे अवनीश को चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर साहिल यादव, किशन यादव, बृजेश यादव समेत पांच अज्ञात के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आरोपों की जांच कर रही है।




