Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

जौनपुर की बेटी ने किया कमाल, GATE-2026 में हासिल की ऑल इंडिया 26वीं रैंक

जौनपुर की बेटी ने किया कमाल, GATE-2026 में हासिल की ऑल इंडिया 26वीं रैंक

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक /जौनपुर।  क्षेत्र के बरहपुर (बहिरी) गांव की होनहार छात्रा श्रेयांशी नारायण सिंह ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। हाल ही में घोषित GATE-2026 के परीक्षा परिणाम में श्रेयांशी ने अखिल भारतीय स्तर पर 26वीं रैंक हासिल कर जिले समेत पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

श्रेयांशी की इस शानदार उपलब्धि से परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग उन्हें बधाई देने के लिए लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं।

बताया जाता है कि श्रेयांशी बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी रही हैं। वह आदर्श इंटर कॉलेज रेहारी के प्रबंधक एवं वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र सिंह की पौत्री हैं, जिनका शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है।

अपनी सफलता का श्रेय देते हुए श्रेयांशी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से अपने पिता अखिलेश नारायण सिंह (अवकाशप्राप्त अपर पुलिस अधीक्षक) और चाचा विष्णु भूषण सिंह के निरंतर प्रोत्साहन को अपनी सफलता की अहम वजह बताया।

श्रेयांशी की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित किया है कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!