Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

बरेका में प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन, 480 छात्रों ने लिया हिस्सा

बरेका में प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन, 480 छात्रों ने लिया हिस्सा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

वाराणसी।   बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित बरेका इंटर कॉलेज में रविवार को कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता एसवीए कोचिंग, पहाड़ी गेट, वाराणसी के सहयोग से संपन्न हुई, जिसमें कुल 480 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेका केंद्रीय चिकित्सालय के वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. मिनहाज अहमद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक कार्मिक अधिकारी राम प्रवेश यादव एवं जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मिनहाज अहमद ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को भविष्य की चुनौतियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करने में सहायक होते हैं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य ए.के. माहेश्वरी, शिक्षकगण दिनेश सिंह, विकास पांडेय, तेज बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार राय, उप संयुक्त सचिव अखिलेश कुमार, सचिव (सांस्कृतिक, शैक्षणिक व खेलकूद) रमेश चंद जैसल, संयुक्त सचिव रविंद्र प्रसाद यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन उपसचिव अरविंद तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालय सचिव आनंद कुमार राय ने प्रस्तुत किया। आयोजन के संयोजक सचिव आलोक कुमार सिंह एवं उपसचिव अरविंद तिवारी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!