
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लाइन बाजार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेन्द्र उर्फ मुन्ना पुत्र जीतबहादुर, निवासी फूलपुर, पोस्ट मदारपुर, थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी मा० न्यायालय द्वारा जारी मुकदमा संख्या 23/23 के तहत की गई।
पुलिस ने अभियुक्त को रविवार, 29 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।




