Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

गांव के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगेगा ग्राम सूचना बोर्ड, डीएम ने दिए निर्देश

तीन माह में विकास कार्य पूरे करने, अमृत सरोवरों को मॉडल बनाने और डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन पर जोर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को वीबी-जी राम (जी) प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए उन्होंने अपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। एमडीएम शेड, तालाब, अमृत सरोवर, आंगनबाड़ी केंद्र और अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी परियोजनाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप जल्द पूरी की जाएं।

जिलाधिकारी ने सक्रिय जॉब कार्ड धारकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने, ग्राम पंचायतों में आवश्यकतानुसार नियमित मास्टर रोल जारी करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की देरी न होने के निर्देश दिए उन्होंने अमृत सरोवरों को मॉडल के रूप में विकसित करने पर बल देते हुए वहां ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक, ट्री गार्ड, समुचित प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि ये स्थानीय लोगों के उपयोग और मनोरंजन के बेहतर केंद्र बन सकें बैठक में जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के मुख्य प्रवेश द्वार पर ग्राम सूचना बोर्ड स्थापित कराने के निर्देश दिए। इस बोर्ड पर गांव की कुल जनसंख्या, महिला-पुरुष आबादी, मतदाताओं की संख्या, ग्राम प्रधान का नाम, भू-जल की स्थिति, ग्राम की प्रमुख उपलब्धियां तथा विलेज सिटीजन चार्टर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां अंकित करने को कहा, जिससे ग्रामीणों और आगंतुकों को एक ही स्थान पर गांव की आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके।

उन्होंने डीसी-एनआरएलएम को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर तीन माह के भीतर सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही नए अन्नपूर्णा भवनों और अन्य सरकारी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए फ्लैग पोल लगाने को अनिवार्य बताया जिलाधिकारी ने सभी विकास कार्यों का डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन करने, प्रत्येक कार्य की फोटो सहित डिजिटल डायरी तैयार करने तथा खंड विकास अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में फॉगिंग मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समयबद्ध फॉगिंग कर रोगों की रोकथाम की जा सके बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, डीसी मनरेगा नंद लाल कुमार, डीसी-एनआरएलएम जितेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!