
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सखोई गांव में बीती रात सागौन के पेड़ की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित लल्लन सिंह पुत्र स्व. शिवपूजन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30/31 मार्च 2026 की रात अज्ञात समय पर कुछ लोग चोरी की नियत से उनके बाग में घुसकर सागौन के पेड़ को जड़ से काटकर गिरा रहे थे।
पेड़ गिरने की आवाज सुनकर जब पीड़ित और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और टॉर्च की रोशनी में देखा तो तीन युवक पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मशीन से तैयार कर रहे थे। ग्रामीणों को आता देख तीनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों की पहचान नितिन सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी ग्राम जमैथा थाना जफराबाद, अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र सुशील श्रीवास्तव निवासी राजपूत कॉलोनी लाइन बाजार, तथा वैभव कृष्णा पुत्र सभाजीत निवासी रामराज पट्टी शिवापार थाना लाइन बाजार के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




