Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
बाराबंकीयूपी

बाराबंकी में चलती एम्बुलेंस बनी आग का गोला, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

बाराबंकी में चलती एम्बुलेंस बनी आग का गोला, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक एम्बुलेंस में आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस में शॉर्ट सर्किट होने के बाद देखते ही देखते धुआं निकलने लगा और आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई गनीमत रही कि एम्बुलेंस में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एम्बुलेंस का काफी हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की पड़ताल में जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!