
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मातापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक पुलिस उपनिरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, जफराबाद थाने में तैनात 48 वर्षीय उपनिरीक्षक संतोष कुमार दुबे, पुत्र मकसूदन दुबे, निवासी ग्राम काझा थाना रानीपुर जनपद मऊ, गुरुवार सुबह ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 10 बजे जैसे ही वह मातापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, तभी अचानक सामने एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उपनिरीक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल एसआई को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।




