Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली बाइक सवार की जान, मौके पर मौत

तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली बाइक सवार की जान, मौके पर मौत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

जौनपुर। जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग चौकी इलाके में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर मूर्खा के समीप यह हादसा उस समय हुआ, जब आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बजरंग चौकी और चंदवक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरीबारी भेजा गया।

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान समीर अहमद के रूप में हुई है, जो वाराणसी के काजीपुरा (दशाश्वमेध क्षेत्र) का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रेलर व चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!