Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

भाजपा स्थापना दिवस पर जौनपुर में संगोष्ठी, नेताओं ने संगठन की विचारधारा और योगदान पर डाला प्रकाश

सीमा द्विवेदी, गिरीश चन्द्र यादव समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर, संवाददाता।  भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जौनपुर स्थित जिला कार्यालय में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और वंदे मातरम् गीत के साथ हुई।
मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की स्थापना वर्ष 1980 में हुई, लेकिन इसकी जड़ें भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में निहित हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि आज हमें उन महान विभूतियों को याद करना चाहिए, जिनके त्याग और तपस्या से संगठन इस मुकाम तक पहुंचा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और निष्ठा ही भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाती है। वहीं पूर्व सांसद केपी सिंह ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने की अपील की।
जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि भाजपा का इतिहास संघर्ष, संकल्प और सिद्धांतों का इतिहास है। यह केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सेवा और समर्पण की परंपरा का प्रतीक है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!