Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
मिर्जापुरयूपी

खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने गांव के ही व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 मिर्जापुर।  अहरौरा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गेहूं के खेत में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतका के परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे मामले का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द जांच पूरी कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!