
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती से छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ग्राम निवासिनी ने थाना चंदवक में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके घर के सामने रहने वाला युवक भोला राम पुत्र दया राम उनकी पुत्री के साथ आए दिन अभद्र व्यवहार करता है।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी न सिर्फ युवती पर भद्दी टिप्पणियां करता है, बल्कि अन्य लोगों के सामने भी उसे बदनाम करने की कोशिश करता है। इतना ही नहीं, आरोपी फोन के माध्यम से भी जबरदस्ती बात करने का प्रयास करता है और अक्सर शराब के नशे में रहता है।
परिजनों का कहना है कि आरोपी द्वारा युवती को जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही है, जिससे परिवार भयभीत है।
इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।




