Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदौलीयूपी

सोने के नाम पर 16 लाख की ठगी का खुलासा, 7 शातिर गिरफ्तार”

सोने के नाम पर 16 लाख की ठगी का खुलासा, 7 शातिर गिरफ्तार”

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

चन्दौली। जनपद के चकिया क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से करीब 15.80 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह ज्वैलर्स को निशाना बनाता था। आरोपी पहले असली सोना देकर दुकानदारों का भरोसा जीतते थे, जिसके बाद बड़ी मात्रा में सोना देने के नाम पर उन्हें ठग लेते थे।

ठगी का तरीका बेहद शातिराना था। आरोपी सोने की पोटली दिखाकर सौदा तय करते थे, लेकिन जब ज्वैलर्स पोटली खोलते थे तो उसमें सोने की जगह नकली धातु के टुकड़े निकलते थे। इस तरह गिरोह लाखों रुपये लेकर फरार हो जाता था।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सभी आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं और ठगी के बाद अपने परिवार सहित फरार हो जाते थे, जिससे पुलिस को पकड़ने में कठिनाई होती थी।

चकिया पुलिस टीम की सतर्कता और मेहनत से इस गिरोह का पर्दाफाश संभव हो सका है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!