Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

जमीन विवाद में महिला समेत तीन पर हमला, तीन महिला सहित पांच पर मुकदमा दर्ज 

जमीन विवाद में महिला समेत तीन पर हमला, तीन महिला सहित पांच पर मुकदमा दर्ज 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर। थाना क्षेत्र के महुदवारी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने और जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। महुदवारी निवासी रीता देवी पत्नी नरसिंह यादव ने कोतवाली केराकत में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 28 मई की सुबह करीब पांच बजे वह सार्वजनिक हैंडपंप से पानी लेकर घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में उनके देवर जयसिंह यादव, राजबहादुर यादव, सविता देवी, आरती देवी और निधि यादव ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे रीता देवी के पुत्र प्रीतम यादव और पति नरसिंह यादव को भी मारपीट का शिकार होना पड़ा। घटना में तीनों घायल हो गए। पीड़िता का आरोप है कि उनके पुत्र का सिर फट गया, जबकि पति और स्वयं उन्हें भी गंभीर चोटें आईं।

घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें रीता देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं उनके पति और पुत्र का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रीता देवी ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वही केराकत पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन महिला सहित पांच पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल मे जुटी हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!