Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

हत्या के आरोपी के खिलाफ कोर्ट का उद्घोषणा आदेश, पुलिस ने कराई मुनादी

फरार आरोपी सूर्यकांत मिश्र उर्फ बिल्लू को न्यायालय में हाजिर होने की चेतावनी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता

चंदवक /जौनपुर।  थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में हुए चर्चित सच्चिदानंद मिश्र हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी सूर्यकांत मिश्र उर्फ बिल्लू की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को चंदवक पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर उद्घोषणा की मुनादी कराई और निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी

 

 

पुलिस के अनुसार गोबरा गांव निवासी सच्चिदानंद मिश्र की हत्या के मामले में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 73/2026 में आरोपी सूर्यकांत मिश्र पुत्र स्वर्गीय संतोष मिश्र की लगातार तलाश की जा रही है। कई बार दबिश देने के बावजूद आरोपी गिरफ्तारी से बचता रहा तथा उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका मामले की विवेचना कर रहे अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट संख्या-11, जौनपुर ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 84 के तहत उद्घोषणा आदेश जारी किया। न्यायालय ने अपने आदेश में माना कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से फरार चल रहा है तथा उसने न तो आत्मसमर्पण किया है और न ही किसी न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश प्राप्त किया है।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में चंदवक पुलिस टीम गोबरा गांव स्थित आरोपी के आवास पर पहुंची, जहां विधिवत मुनादी कराई गई तथा उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया गया। पुलिस ने गांव में सार्वजनिक रूप से घोषणा कर आरोपी को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि आरोपी निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!