Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

प्रशासनिक फेरबदल: सुनील कुमार भारती बने केराकत के दूसरी बार नए एसडीएम

प्रशासनिक फेरबदल: सुनील कुमार भारती बने केराकत के दूसरी बार नए एसडीएम

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से कई उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार सुनील कुमार भारती को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) केराकत नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि वह पूर्व में भी केराकत में एसडीएम के पद पर कार्य कर चुके हैं। वहीं योगिता सिंह को एसडीएम सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त संतवीर सिंह को अतिरिक्त एसडीएम बनाया गया है। अजय कुमार उपाध्याय को एसडीएम मछलीशहर नियुक्त किया गया है, जबकि शैलेन्द्र कुमार सिंह को अतिरिक्त एसडीएम मछलीशहर का दायित्व सौंपा गया है। जिलाधिकारी द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जनपद में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!