Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

वाराणसी कैंट स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 45 जिंदा कछुए बरामद

वाराणसी कैंट स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 45 जिंदा कछुए बरामद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी।  वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वाराणसी स्थित कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान के दौरान दून एक्सप्रेस के जनरल कोच से 45 जिंदा कछुए बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा कर्मियों द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दून एक्सप्रेस के एक जनरल कोच में रखे गए सामान की तलाशी लेने पर बड़ी संख्या में कछुए बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन कछुओं को अवैध रूप से तस्करी कर दूसरे राज्यों या अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

बरामद किए गए कछुए वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाते हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है, जिसके बाद कछुओं की प्रजाति और उनकी स्थिति की जांच की जा रही है। GRP और RPF अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा तस्करी में शामिल व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बरामद कछुओं को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। वन्यजीव तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और सक्रियता का एक बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!