
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
सीतापुर। शहर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर लगाए गए कथित आपत्तिजनक और गंभीर आरोपों वाले होर्डिंग ने राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। मामले को लेकर सपा सांसद आनंद भदौरिया ने एसपी सीतापुर से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई सांसद ने कहा कि इस तरह के होर्डिंग लगाकर जानबूझकर माहौल बिगाड़ने और राजनीतिक तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में होर्डिंग को लेकर भारी नाराजगी है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
मुलाकात के दौरान सांसद आनंद भदौरिया ने भाजपा पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए और कहा कि विपक्षी नेताओं की छवि खराब करने के लिए सुनियोजित तरीके से सियासी हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर भी तीखी टिप्पणी की, जबकि ओम प्रकाश राजभर को लेकर दिए गए बयान से विवाद और गहरा गया होर्डिंग विवाद, आरोप-प्रत्यारोप और तीखे बयानों के बाद सीतापुर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब निगाहें पुलिस जांच और संभावित एफआईआर पर टिकी हैं।




