Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

बाबतपुर एयरपोर्ट पर 19.70 करोड़ का विदेशी गांजा बरामद, 6 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

बाबतपुर एयरपोर्ट पर 19.70 करोड़ का विदेशी गांजा बरामद, 6 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी।  बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कस्टम टीम ने करीब 19.70 करोड़ रुपये मूल्य का विदेशी हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। मामले में 3 महिलाओं और 3 पुरुषों समेत कुल 6 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विचनचाई फलाकित, नट्ठफोंग चंतराक, प्राचाया यीकोर, प्रिसाना चोडमोन, पट्टामावन चोटिमोन और सुनिसा पुएतपाकवानको के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि सभी आरोपी बैंकाक से विदेशी हाइड्रोपोनिक गांजा की खेप लेकर वाराणसी पहुंचे थे।

कस्टम विभाग ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से सभी को 13 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे तस्करी नेटवर्क की सरगना एक महिला बताई जा रही है, जिसकी तलाश कस्टम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि सरगना की गिरफ्तारी से बैंकाक से वाराणसी तक फैले अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के कई अहम राज खुल सकते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तारी और बरामदगी की सूचना केंद्रीय जांच एजेंसियों, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को भी भेज दी गई है। फिलहाल कस्टम विभाग, पुलिस और अन्य केंद्रीय एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!