Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

पुलिस मुख्यालय में SSP का सख्त निरीक्षण, लंबित मामलों पर दिखाई सख्ती

पुलिस मुख्यालय में SSP का सख्त निरीक्षण, लंबित मामलों पर दिखाई सख्ती

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस कार्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विशेष जांच प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया सेल, एलआईयू, शक्ति मोबाइल एवं जनसंपर्क शाखा (PRO) का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अभिलेखों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित रख-रखाव, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि जनता से जुड़े मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस कार्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर देते हुए विभिन्न शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी जारी किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!