
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चन्दवक/ जौनपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ी (भुडधर का पुरा) निवासी एक महिला ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम देवी पत्नी जयप्रकाश चौहान ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 2 जून 2026 की सुबह करीब 7 बजे वह अपने घर की बाउंड्री की दीवार पर लगी कील को मोड़ रही थीं। इसी बात को लेकर पड़ोस के अरविंद चौहान, अमरावती देवी तथा बाला देवी ने कथित रूप से विवाद शुरू कर दिया।
महिला का आरोप है कि तीनों लोग गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा लेकर मारने-पीटने लगे। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।




