
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव में बुधवार को दो लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गांव के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दोनों शवों की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही चोलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतकों के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान, मौत के कारण और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। घटना के बाद बनियापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा




