
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चन्दवक/जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चन्दवक पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अखिलेश विश्वकर्मा पुत्र स्व. लालचन्द्र विश्वकर्मा, निवासी मारिकपुर, थाना चन्दवक के रूप में हुई पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 168/17, धारा 323, 504, 506, 452 व 427 भादवि से संबंधित न्यायालय का वारंट जारी था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में चालान किया।




