Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

इंस्टाग्राम-फेसबुक पर धमकी, युवक से मारपीट का आरोप; मुकदमा दर्ज

इंस्टाग्राम-फेसबुक पर धमकी, युवक से मारपीट का आरोप; मुकदमा दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर।  थाना चंदवक क्षेत्र के अटहरपार निवासी सूरज कुमार ने आरोप लगाया है कि उसके भाई नीरज कुमार के साथ कुछ दिन पूर्व गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के चाँदपुर निवासी शैलेश कुमार और उसके साथियों ने विसौरी में बेरहमी से मारपीट की। घटना में नीरज कुमार को गंभीर चोटें आईं और सीने में भी दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसका इलाज कराया गया।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, नीरज कुमार ने भय के कारण शुरुआत में घटना की जानकारी परिवार को नहीं दी। बाद में मामला सामने आने पर परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई।
सूरज कुमार का आरोप है कि मारपीट की घटना के बाद भी शैलेश कुमार और उसके साथी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम व फेसबुक पर लगातार अपमानजनक पोस्ट साझा कर रहे हैं तथा भद्दी-भद्दी गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि वे कहते हैं, “अब अगर दिखाई दिए तो जान से मारकर खत्म कर देंगे।”
पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस नें तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!