Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

घर में मिला बुजुर्ग का खून से लथपथ शव, गला रेतकर हत्या से सनसनी

घर में मिला बुजुर्ग का खून से लथपथ शव, गला रेतकर हत्या से सनसनी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव में एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भुवाल चौहान (65) पुत्र हरदेव चौहान के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  जानकारी के अनुसार, भुवाल चौहान बुधवार रात अपने घर के कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि देर रात करीब 12 बजे के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह परिजनों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!