
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारी स्टेशन के पास अनुसूचित जाति के एक युवक पर दबंगों द्वारा लोहे की चेन और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने और चिकित्सीय परीक्षण न कराने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार वाजिदपुर उत्तरी निवासी आर्यन कनौजिया को गुरुवार दोपहर कुछ युवकों ने सरेआम मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
पीड़ित के समर्थन में आए उसके मित्र सौरभ मोदनवाल पर भी देर रात अहियापुर मोड़ के पास हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया।
फिलहाल पीड़ित न्याय की गुहार लगा रहा है, जबकि पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई न किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है। पुलिस का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका।




