Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

आजमगढ़ पुलिस लाइन में 594 महिला आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड संपन्न, 9 माह का प्रशिक्षण पूरा

594 महिला रिक्रूट आरक्षियों ने ली सेवा की शपथ, 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़।  पुलिस लाइन आजमगढ़ में रविवार को 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली और कुल 20 टोलियों का निरीक्षण किया।

इन महिला रिक्रूट आरक्षियों का 9 माह का आधारभूत प्रशिक्षण 21 जुलाई 2025 से प्रारंभ हुआ था, जिसमें आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ और भदोही जनपद की प्रशिक्षु शामिल रहीं। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें अंतः कक्षीय 8 विषयों तथा बाह्य कक्षीय 10 विषयों में व्यापक और गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस समारोह में सभी महिला आरक्षियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बोध कराते हुए सेवा की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि डीआईजी ने प्रशिक्षुओं को अनुशासन, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 19 महिला रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सर्वांग सर्वोत्तम का खिताब मान्या मौर्या को प्राप्त हुआ, जबकि अन्य विभिन्न विषयों और प्रशिक्षण क्षेत्रों में भी कई प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समारोह के दौरान प्रशिक्षकों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गरिमा और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों, अभिभावकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!