
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो दिन से लापता एक 18 वर्षीय युवती का शव गांव के बाहर स्थित सुनसान पुराने कुएं में उतराया मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया बताया जा रहा है कि युवती बीते दो दिनों से घर से लापता थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित पुराने कुएं में शव उतराता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव की पहचान लापता युवती के रूप में होने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है। वहीं, परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।




