Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट और फर्जी आईडी से मानहानि का आरोप, भाजपा युवा मोर्चा नेता ने दर्ज कराया मुकदमा

लगातार मानसिक उत्पीड़न और छवि धूमिल करने की साजिश का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर।  भाजपा युवा मोर्चा मछलीशहर के जिला मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौतम कुमार मिश्रा उर्फ गोलू मिश्रा ने अपने पड़ोसी विशाल मिश्रा पर सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार झूठे आरोप लगाने, फर्जी पोस्ट साझा करने और मानहानि करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है आरोप है कि विशाल मिश्रा, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ गोरखपुर में रहता है, व्यक्तिगत द्वेष और जलन की भावना से प्रेरित होकर फेसबुक समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके विरुद्ध लगातार अनर्गल और अमर्यादित टिप्पणियां करता है। भाजपा और उसके नेताओं के खिलाफ भी कथित रूप से भ्रामक और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता रहता है तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी इसी प्रकार के मामलों में थाना चंदवक में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद उसकी गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि वह एडिटेड फोटो और वीडियो साझा कर प्रार्थी, उसके परिवार तथा राजनीतिक संगठन की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी कई फर्जी फेसबुक आईडी संचालित करता है और एक संगठित समूह के माध्यम से सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करता है। इन पोस्टों के कारण देशभर से लोगों के फोन और संदेश आने लगे हैं, जिससे उन्हें लगातार मानसिक उत्पीड़न और सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ रहा है पीड़ित का कहना है कि आरोपी की पोस्टों पर कई लोग बिना तथ्यों की जांच किए समर्थन में टिप्पणी करते हैं और उन्हें साझा भी करते हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को लगातार नुकसान पहुंच रहा है पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!