Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

देवकली बाजार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से महिला की मौत, बेटा गंभीर घायल

देवकली बाजार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से महिला की मौत, बेटा गंभीर घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता

केराकत/जौनपुर।  क्षेत्र के देवकली बाजार में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है सुबह करीब 5 बजे देवकली बाजार निवासी सीमा (40 वर्ष) अपने घर के सामने बेटे के साथ खड़ी थीं। इसी दौरान केराकत की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मैजिक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सीमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने फरार मैजिक वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!