
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के भवरास गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव उसकी किराना दुकान के अंदर मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है प्राप्त जानकारी के अनुसार, भवरास गांव निवासी 44 वर्षीय सूबेदार यादव रविवार सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित किराना दुकान पर गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसी दौरान आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर सूबेदार यादव को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी।
परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक और दहशत का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए सूचना मिलने पर मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है




