Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीसोनभद्र

सदर तहसील में वकीलों का हल्ला बोल! भ्रष्टाचार के आरोपों पर गूंजे नारे, SDM को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

सदर तहसील में वकीलों का हल्ला बोल! भ्रष्टाचार के आरोपों पर गूंजे नारे, SDM को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

सोनभद्र।  सदर तहसील में शनिवार को अधिवक्ताओं का गुस्सा खुलकर सड़क पर दिखाई दिया। तहसील परिसर में बड़ी संख्या में जुटे वकीलों ने भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान तहसील प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं ने व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील में लंबे समय से भ्रष्टाचार, मनमानी और अनियमितताओं का माहौल बना हुआ है, जिससे आम जनता और वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बाद वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। तहसील परिसर में हुए इस प्रदर्शन को लेकर दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!